दुर्ग पुलिस ने VIP कैफे में मारी रेड: हुक्का का कश लगा रहे थे युवा… दो अरेस्ट, एक पर पहले से HR में मामला दर्ज; पुलिस बोली- ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के सिम, मोबाइल, चेक भी मिले

  • आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कोटप्पा एक्ट के तहत केस दर्ज
  • महादेव सट्टा एप से जुड़े सिम, चेकबुक, लेपटाप और मोबाईल जब्त
  • एक आरोपी के खिलाफ पहले से हरियाणा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भिलाई। भिलाई VIP कैफे में दुर्ग पुलिस ने शनिवार को रेड मारी। इस दौरान बड़ा खुलासा हुआ। दरहसल सुपेला थाना क्षेत्र में लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला के पास VIP कैफे में पुलिस ने शनिवार देर रात अवैध रूप से हुक्का पिलाने की टिप में छापेमारी की। पुलिस को रात 11 बजे भी कैफे खुला मिला। कैफे में कस्टमर को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने यहां से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, दबिश के दौरान पुलिस को यहां से हुक्का पॉट, फ्लेवर और महादेव सट्टा एप से जुड़े सीम, चेकबुक लेपटाप एवं मोबाईल भी मिले है।

VIP कैफे से एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाते हुए

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कोटप्पा एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीबन 09.45 बजे मुखबीर द्वारा अवैध हुक्का पिलाने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वी.आई.पी. कैफे जी.ई. रोड सुपेला में रेड कार्रवाई किया गया। मौके पर संदेही प्रांशु गुप्ता (22) और ऋषब गुप्ता (26) मिले जिनके कब्जे से मौके पर 04 हुक्का पॉट, 16 तम्बाखु युक्त विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर, 50 सीम, 15 आईडीएफसी बैंक के चेकबुक, 1 लेपटाप, 3 मोबाईल मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि, 21 (क), (ख) कोटप्पा एक्ट के टाहट मामला दर्ज किया है।

महादेव सट्टा एप से जुड़े सिम, चेकबुक, लेपटाप और मोबाईल जब्त
आरोपियों द्वारा शासन से प्रतिबंधित तम्बाखु युक्त विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर युक्त हुक्का पॉट के माध्यम से लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। आरोपियों से बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि 50 सीम फर्जी रूप से अन्य व्यक्तियों के नाम से बिना उनके जानकारी के खरीदी गया है। 15 बैंक एकाउंट चेक भी अन्य व्यक्तियो के नाम से सट्टा के कारोबार हेतु धोखाधड़ी करते हुए फर्जी खाता खुलवाया गया और खाताधारकों को धोखे में रखकर उनके एटीएम और चेक बुक को अपने पास रख लिये थे। पुलिस ने बताया कि, सीम, चेकबुक, लेपटाप एवं मोबाईल महादेव सट्टा एप से जुड़े है।

एक आरोपी के खिलाफ पहले से हरियाणा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
आरोपी रिषभ गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2023 में भी सोनीपत (हरियाणा) में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। दोनो आरोपियों को अरेस्ट कर रविवार को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि अमित अंदानी, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. विकास तिवारी, कपिल चौधरी, अजीत सिंह, विशाल सिंह, विक्रम भदौरिया का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में 2022 में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी...

भिलाई। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 2022 में हुए एक कत्ल का आरोपी आखिरखकार पुलिस के गिरफ्त में आ गया हैं। दरहसल मछली...

CG – कल से शराब दुकानें रहेंगी बंद: कलेक्टर...

कल से शराब दुकानें रहेंगी बंद रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब दुकान बंद रहेगी। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की...

CG में 30 लाख की ठगी: हर महीने 10...

CG में 30 लाख की ठगी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करवाने के बहाने 30 लाख तक की ठगी हुई...

PM आवास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे दुर्ग निगम...

दुर्ग। दुर्ग निगम के कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण का नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता दिनेश...

ट्रेंडिंग