माइलस्टोन अकेडमी भिलाई में एनुअल एग्जीबिशन: बच्चों के टैलेंट से गदगद हुए पेरेंट्स… पांडवानी, सिंगिंग, डांस परफॉरमेंस से स्टूडेंट्स ने मंच में बांधा समा

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में एनुअल एग्जीबिशन का आयोजन 13 अप्रैल शनिवार को किया गया। विभिन्न क्लबों के माध्यम से स्टूडेंट्स ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स की भागीदारी एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन इस सफल कार्यक्रम के लिए वरदान साबित हुआ। स्टूडेंट्स के परिश्रम की सराहना पालकों एवं पूरे माइलस्टोन परिवार की ओर से की गई। अपने बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभी पालक बहुत ही मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान माइलस्टोन अकेडमी में चलने वाले एक्स्ट्रा क्लासेस के बारे में भी पूरी जानकारी पालकों को दी गई। पांडवानी, वाद-विवाद, संगीत, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के आयोजनों के द्वारा विद्यार्थियों ने मंच में समा बांध दिया। सभी क्लबों के द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति के लिए डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकेडमी डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी के योगदान की तारीफ करते हुए सभी को आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...