MLA गजेंद्र यादव ने कातुलबोर्ड के नागरिकों संग की चाय पे चर्चा: समस्याओं को सुन, जल्द निराकरण का दिया आश्वाशन

दुर्ग। कातुलबोर्ड के निवासियों ने विधायक गजेंद्र यादव संग चाय पे चर्चा किये। विकसित भारत, शासन की योजनाओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा करते हुए नागरिकों ने अपनी समस्याओं का समाधान करने विधायक से अपील किये। चाय पे चर्चा कार्यक्रम के चौथे दिन सामाजिक विषय और छोटी छोटी जरूरतो को बड़ी सहजता से नागरिकों ने अपनी बाते रखी।

कातुलबोर्ड वार्ड 59-60 के नागरिकों के साथ चाय पे चर्चा में विधायक गजेंद्र यादव को अपने परिवार के सदस्य की तरह वार्ड की मूलभूत समस्याओ से अवगत कराये जिस पर उन्होंने उनकी सभी समस्याओ का निराकरण करते हुए दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास की निरंतरता बनाये रखने आशावस्त किये। वरिष्ठ नागरिकों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सुविधाओ और उन्हें अमल में लाने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा किये जिस पर विधायक गजेंद्र यादव ने सभी सवालों का जवाब देते हुए शासन का पक्ष रखा। पार्षद शिवेंद्र परिहार व पूर्व पार्षद अल्का बाघमार की उपस्थिति में वार्ड के समस्त नागरिकों ने व्यक्तिगत परिचय देकर सभी ने विधायक का स्वागत अभिनन्दन किये।

महाअष्टमी की शुभकामनायें –
विधायक गजेंद्र यादव ने समस्त नागरिकों को नवरात्रि के महाअष्टमी की शुभकामनायें दी है। माँ अम्बे का आशीर्वाद हम सभी पर बनी रहे। शहर के मंदिर और घरों में स्थापित ज्योत जांवारा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सभी के सुख समृद्धि की कामना किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...