नाली में गोबर देख भड़की कमिश्नर: रिसाली में डेयरी संचालक को आयुक्त मोनिका वर्मा ने लगाई फटकार… निगम ने जुरमाना भी वसूला

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र में गुरुवार को आयुक्त मोनिका वर्मा ने डेयरी संचालक को फटकार लगाई है। इसके साथ ही डेयरी संचालक पर दो हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल डेयरी संचालक दुधारू मवेशी के गोबर को सार्वजनिक नाली में डाल रहा था। डेयरी संचालक के इस हरकत को देख नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने डेयरी संचालक को समझाइश देने मौके पर बुलवाया। समझाइश के पहले वार्ड 29 निवासी डेयरी संचालक बिसौहा राम यादव यह कहते हुए बहस करने लगा कि वह अकेला नहीं है जो नाली में कचरा डालता है। डेयरी संचालक के इस व्यवहार को देखने के बाद आयुक्त ने मौके पर ही 2000 जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से कहा कि खटाल संचालक दोबारा गलती करते पाए जाने पर दो गुना जुर्माना वसूल किया जाए।

मार्निंग विजिट के तहत आयुक्त मोनिका वर्मा वार्ड 29 में 14 लाख से बने ऑक्सीजन जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन जोन में डेयरी से आने वाली गंदगी को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अधुरे पानी निकासी के संसाधन को सूचीबद्ध करने कहा। आयुक्त ने वार्ड 29 में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वार्ड में होने वाले सफाई कार्य की माॅनिटरिंग प्रतिदिन हो। सफाई कार्य में मानव संसाधन की कमी होने पर एजेंसी को नोटिस जारी करे। सिंचाई विभाग द्वारा निस्तारी तालाब के लिए दिए जाने वाले पानी की स्थिति की जानकारी ली। आयुक्त ने वीआईपी नगर स्थित नहर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जल्द ही नहर सफाई कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...