बस्तर लोकसभा सीट पर अनोखी पहल: 125 मतदान केंद्रों को संभालेगी महिलाएं, कलेक्टर ने नजरिया बदलने की कही बात

बस्तर। छत्तीसगढ़ में कल पहले चरण का चुनाव होने वाला है। बस्तर लोकसभा में प्रथम चरण का मतदान होने जा रहा है। चुनावी कड़ी में इस बार प्रसाशन अनूठी पहल करने जा रहा है। जहां बस्तर के 125 मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला अधिकारी कर्मचारी तैनात किये जाएंगे।

इन मतदान केंद्रों में जगदलपुर नगर निगम के सभी 101 मतदान केंद्र, नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले 10 मतदान केंद्र और चित्रकोट क्षेत्र के दस मतदान केंद्र शामिल हैं। जो कि ब्लॉक मुख्यालय में स्थित है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के ने इस पहल को बस्तर को लेकर नज़रिया बदलने की एक कोशिश करार दिया है।

बस्तर लोकसभा में इस समय मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख 57 हजार 443 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 620 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 03 हजार 779 है। इन आंकड़ों के हिसाब से बस्तर में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 50 हजार से भी ज्यादा है। बस्तर लोकसभा में मौजूद अंतर का यह आंकड़ा देश के किसी भी दूसरी लोकसभा सीट पर नहीं है। वे लोकसभा सीटें जहां महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा है, उनमें आंकड़ों के लिहाज से बस्तर लोकसभा पूरे देश में पहले स्थान पर है।

कलेक्टर विजय दयाराम ने बस्तर को लेकर नजरिया बदलने की महत्वपूर्ण बात कही है। कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि ‘बस्तर में चुनाव को देखने का नजरिया बदलना चाहिए। यहां चुनाव का मतलब हिंसा और भय का वातावरण होता है। यह सोच यह नजरिया बदलना चाहिए। धीरे ही सही बस्तर सामान्य हालतों की तरफ बढ़ रहा है। आप जिन 125 मतदान केंद्रों की बात कर रहे हैं, यह बस्तर में चुनाव को लेकर जो नजरिया है उसको बदलने के लिए मदद करेगा।

आखिर क्यों शुरू की गई ये अनोखी पहल
जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के दौरान जिन 125 मतदान केंद्रों पर महिलाओं को निर्वाचन कराने की जवाबदेही दी है। उसे लेकर कलेक्टर विजय दयाराम के कहा कि ‘पूरे देश के लोकसभा क्षेत्रों को जब आप देखेंगे तो आपको यह पता लगेगा कि मतदाताओं में पुरुषों की तुलना में सबसे ज्यादा महिला मतदाता की संख्या बस्तर में है। ऐसे में महिलाओं को भी ये जवाबदारी मिलनी चाहिए कि वे मतदान कराएं’।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग से ओडिशा जा रही पिकअप गाड़ी में मिला...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दुर्ग से ओडिशा जा रहे एक...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू BSP ठेका श्रमिकों से मिलने...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज रिसाली निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई पंहुचे। जनसमपर्क के दौरान उन्होंने...

भिलाई में “गोल्डन वॉयस अवार्ड” के प्रतिभागियों का भजन...

भिलाई। प्रख्यात भजन एवं गजल गायक पं. प्रभंजय चतुर्वेदी ने कैरीओकी सिंगर्स को साधुवाद देते हुए कहा कि संगीत से जुड़ना प्रकृति और ईश्वर...

भिलाई में मतदाता जागरूकता के लिए “वोट फॉर भारत...

भिलाई। भिलाई में मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान का उद्देश्य लेकर...

ट्रेंडिंग