लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो बड़े झटके: पूर्व विधायक व IAS रहे शिशुपाल सोरी ने पार्टी छोड़ी… इधर बिलासपुर में देवेंद्र को प्रत्याशी बनाने पर नाराज कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस से फार्म लेकर ज्वाइन किया BJP

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। खबरों के अनुसार शिशुपाल सोरी भाजपा का दामन थामेंगे। शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस पार्टी की छोड़ने को लेकर मीडिया में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर वे भाजपा प्रवेश करने जा रहे हैं।शिशुपाल को पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला हुआ था। IAS से रिटायरमेंट के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शिशुपाल सोरी 2018 में विधायक चुने गये थे। वो आदिवासी समाज में भी काफी सक्रिय रहे हैं। कांकेर में दूसरे चरण का चुनाव होना है, उसके ठीक पहले शिशुपाल सोरी का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

आपको बता दें कि पूर्व IAS व विधायक शिशुपाल शोरी कांकेर के पंचायत डुमाली के रहने वाले हैं। 1972 में नरहर देव स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने हासिल की है। 1983 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय से शिशुपाल शोरी ने स्नातक की उपाधि ली। फिर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बन गए। बाद में उन्हें IAS अवार्ड हुआ, 2007 में वे दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर बने।

इधर, बिलासपुर में तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फार्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भी कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर लिया है। सीएम विष्‍णुदेव साय की मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके अलावा कांग्रेस विधायक चंद्रदेव राय के भी भाजपा में शामिल होने की खबर है।

बिलासपुर लोकसभा सीट से देवेन्‍द्र यादव को टिकट दिए जाने के बाद से नाराज चल रहे थे। विष्णु यादव ने नामांकन फार्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआइसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं।

बतादें कि छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार झटके पर झटका लग रहा है। इससे पहले भी छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर सहित अन्‍य शहरों से कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग से ओडिशा जा रही पिकअप गाड़ी में मिला...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दुर्ग से ओडिशा जा रहे एक...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू BSP ठेका श्रमिकों से मिलने...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज रिसाली निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई पंहुचे। जनसमपर्क के दौरान उन्होंने...

भिलाई में “गोल्डन वॉयस अवार्ड” के प्रतिभागियों का भजन...

भिलाई। प्रख्यात भजन एवं गजल गायक पं. प्रभंजय चतुर्वेदी ने कैरीओकी सिंगर्स को साधुवाद देते हुए कहा कि संगीत से जुड़ना प्रकृति और ईश्वर...

भिलाई में मतदाता जागरूकता के लिए “वोट फॉर भारत...

भिलाई। भिलाई में मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान का उद्देश्य लेकर...

ट्रेंडिंग