पूर्व MLA अरुण वोरा कर रहे हैं चिलचिलाती धूप में सघन जनसंपर्क: दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जिताने की अपील की, बोले – हमें युवा संघर्षशील एवं जागरूक सांसद की आवश्यकता

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में चिलचिलाती धूप में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित वार्ड क्रमांक 51-52 बोरसी एवं बोरसी भाटा में अरुण वोरा ने घर-घर संपर्क कर राजेंद्र साहू को जिताने के लिए अपील की।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा की दुर्ग लोकसभा के लिए हमें युवा संघर्षशील एवं जागरूक सांसद की आवश्यकता है। जो सारे गुण राजेंद्र साहू में है हमें देश के एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस को विजयी बनाना है। हमें अपने बच्चों की भविष्य के लिए कांग्रेस की सरकार बनानी है। ग्रेस की न्याय घोषणा पत्र में सब के भलाई के किये कुछ न कुछ है। कांग्रेस का इतिहास आज़ादी के पूर्व का है। हमारे पूर्वजों ने इस देश को अपने खून पसीने से सींचा है। अतः आप सभी लोगो से अनुरोध देश मे कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे।

सघन जनसंपर्क की कड़ी में वार्ड 1 राजीव नगर व वार्ड 2 बघेरा नया पारा में भी चिलचिलाती धूप में सुबह से ही जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसकी अगुवाई पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने दौर किया वार्ड के लोगो से मुलाकात कर राजेन्द्र साहू के पक्ष में मतदान की अपील की। महिलाओं को उन्होंने महालक्ष्मी योजना की जानकारी दे कर बताया कि कैसे कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने ₹9000 उनके खाते में कांग्रेस की सरकार बनते ही डाले जाएंगे ताकि वह एक आत्मनिर्भर महिला बन सके। अपने बच्चों के भविष्य के लिए पैसे एकत्रित कर सके जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनती है। युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप व ₹1 लाख देखकर बच्चो का भविष्य सुरक्षित किया जायेगा।

जनसंपर्क के दौरान गया पटेल, धीरज बाकलीवाल, अजय मिश्रा, पार्षद दीपक साहू, पोषण साहू, ज्ञान दास बंजारे, प्रेमलता साहू, सुशील भारद्वाज, कन्या ढीमर, पप्पू श्रीवास्तव, बृजमोहन तिवारी, मीना पॉल, मोहम्मद रफीक, छाया चौधरी, डॉ अश्वनी जांगड़े, निरुपमा जैसल, त्रिशरण डोंगरे, खुशबू साहू, भूमिका देशमुख, भास्कर कुंडले, सीता टंडन, रवि आचार्य, बंटी नवरंग, सतीश पांडे, कुलेश्वर साहू, के डी देवांगन, लक्ष्मी यादव ,जीशान,सुभाष पाल्, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार साहू, गया पटेल, लिखन साहू, ललित राजपूत, राजेश यादव, विजेंद्र भारद्वाज, अविनाश यादव, आनंद कपूर, ताम्रकार बीमा चौहान, राजकुमार पाली, दीपिका राजपूत, खिलेश्वरी निषाद, विष्णु निषाद, भीमा चौहान, बृजमोहन तिवारी, बोल महोबिया, पप्पू श्रीवास्तव, त्रिशरण डोंगरे मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...