भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट अरेस्ट: सुपेला पुलिस ने होटल में मारी रेड… सट्टा ऑपरेट करते रंगे हाथों पकड़े गए

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला स्थित एक होटल में सुपेला पुलिस ने रेड मारी जहां से 7 आरोपी को पकड़ा गया। बीते कुछ दिनों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों अरेस्ट किया है। गौरतलबा है की अभी IPL का सीजन चल रहा है। इस दौरान सट्टा खिलने वाले भी एक्टिव रहते है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, हेरिटेज होटल में रहकर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। सुपेला TI ने SP और पुलिस के आला अधिकारीयों के निर्देश पर एक टीम बनाई की और तुरंत वहां छापेमारी की। रेड के दौरान वहां 7 पैनलिस्ट मौजूद थे। वो सभी वहां ऑनलाइन सट्टा को ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस को अपने सामने देखकर सभी आरोपी घबरा गए। उन्होंने मोबाइल, लैपटॉप व अन्य साक्ष्य को छुपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये आरोपी किए गए अरेस्ट

  1. नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग
  2. दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग
  3. टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर
  4. ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद
  5. राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग
  6. उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला
  7. चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...