शंकरनाला के काम में देरी: कमिश्नर मंडावी ने किया विजिट…ठेकेदार को लगाई फटकार, 20 तक काम पूरा करने नोटिस

भिलाई। नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत स्थित शहर का सबसे बड़ा नाला जो कि उत्कल कॉलोनी वार्ड क्रमांक 47, 48 से शुरू होकर उरला के अंतिम छोर होते हुए शिवनाथ नदी में जाकर मिलता है। ऐसे बडे नाले का निर्माण कार्य लगभग पूर्णतः की ओर है। विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मण्डावी लगातार शंकर नगर नाला निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते रहते है एवं इसी सक्रियता के कारण आज शंकर नगर नाला का निर्माण कार्य पूर्णतः की ओर अग्रसर है।

आज निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने आकस्मिक रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ शंकर नगर नाला के निर्माण कार्यो का जायजा मौके पर जाकर लिया एवं उन्होने पाया कि शंकर नाला निर्माण कार्य के संतराबाडी के पास छोटे से पुलिया निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लेटलतीफी की जा रही है।

उन्होंने वही पर उपस्थित ठेकेदार को कार्य में लेटलतीफी के लिए फटकार लगायी एवं विभागीय अधिकारी कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि 20 जुन तक उक्त कार्य को पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करावे अन्यथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियो के विरूद्ध जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि आप लोग स्वयं प्रतिदिन फील्ड में रहकर निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा ले एवं मुझे अवगत करावें निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आरके पाण्डेय, सहायक अभियंता आरके जैन, उपअभियंता सुरेश केवलानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...