CG – शादी में आई नाबालिग से गैंगरेप: छात्रा को जबरदस्ती दो युवक उठा के ले गए जंगल… बारी-बारी से किए दुष्कर्म, बेहोश हुई तो छोड़कर भागे… 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार

शादी में आई नाबालिग से गैंगरेप

GPM : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा की नाबालिग शादी में शामिल होने आई थी। तब 2 युवको ने मौका देखकर उससे दुष्कर्म किये। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (17) पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी। शादी समारोह चल ही रहा था, इसी दौरान नाबालिग किसी काम से घर के बाहर निकली, तभी गांव के ही 2 युवकों गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी ने उसे पकड़ लिया।

दोनों आरोपी नाबालिग को शादी वाले घर के बाहर से उठाकर पास के ही सुनसान जंगल में ले गए। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और नाबालिग के बेहोश होने पर वहां से भाग खड़े हुए। सुबह जब कुछ महिलाएं जंगल की ओर जा रही थीं, तभी उनकी नजर बेहोश नाबालिग लड़की पर पड़ी।

महिलाओं ने तुरंत गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हो गई। नाबालिग ने अपने बयान में पूरी घटना का जिक्र किया है। उसने आरोपियों को भी पहचान लिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...