CG – दो बारातियों की मौत: बारात में DJ को लेकर हुआ बवाल, गाना बंद हुआ तो जमकर हुआ विवाद… आरोपी ने बारातियों पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला… दो की हो गई मौत, एक गंभीर

दो बारातियों की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो लोगों के हत्या का मामल सामने आया है। ये वारदात तब हुई जब बाराती और घराती बारात परघाने के दौरान नाच रहे थे। सब शादी के जश्न में डूबे थे, लेकिन इसी बीच डीजे बंद हो गया जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि किसी अज्ञात ने तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रुप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। चाकू मारने वाले का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार 21 अप्रैल को ग्राम भैंसबोड़ में तिल्दा नेवरा के ग्राम छतौद से बारात आई हुई थी। यहां ध्रुव परिवार में बेटे की शादी थी। डीजे पर बाराती-घराती सभी नाच रहे थे, तभी एक युवक वहां आया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा।

इसी बात को लेकर वहां झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी ने डीजे पर नाच रहे 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें बाराती राकेश कुमार ध्रुव (21) और घराती रवि कुमार तारक की मौके पर मौत हो गई। एक और बाराती गंभीर रूप से घायल है, जिसका नाम नहीं पता चल सका है।

मृतक रवि कुमार के भाई योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि, ग्राम छतौद से टिकेश्वर ध्रुव के घर बारात आई हुई थी। रविवार शाम करीब 6 बजे बाराती नाच रहे थे। इस बीच वो भी पानी पीने के लिए घर के अंदर गया। उसका भाई रवि डीजे की धुन पर नाच रहा था।

जब वो पानी पीकर लौटा, तो भाई रवि कुमार को किसी ने चाकू से मार दिया था। रवि के अलावा राकेश कुमार ध्रुव और एक अन्य बाराती को भी चाकू लगा था। तीनों को तत्काल मसीही अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने रवि और राकेश की मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। चाकू मारने वाले को न तो बाराती पहचान पा रहे हैं और न घराती। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...