छत्तीसगढ़ में 5 हजार रूपए के रिश्वत के चक्कर में सहकारी बैंक के मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार: किसान से मांगा गया ब्राइब… ACB ने ट्रैप बना कर रंगे हाथों पकड़ा; इस नंबर पर आप भी कर सकते शिकायत

कोरबा , बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरहसल किसान की धान बिक्री की राशि निकालने के एवज में सहकारी बैंक के मैनेजर और कैशियर रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए है। एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा सोमवार को अमित दुबे, ब्रांच मैनेजर और आशुतोष तिवारी, कैशियर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादाता शाखा पाली, जिला-कोरबा को 5000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामनोहर यादव जो कि ग्राम धंवरा डोंगरी बतरा, जिला कोरबा का निवासी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादाता शाखा पाली, जिला-कोरबा में उसके द्वारा बेचे गये धान का भुगतान, जो लगभग 5 लाख रूपए था, जिसके आहरण के लिये 7500 रूपए रिश्वत की मांग आरोपीगण अमित दुबे, ब्रांच मैनेजर एवं आशुतोष तिवारी, कैशियर द्वारा की गई थी।

प्रार्थी द्वारा इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में की गई। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज योजनाबद्ध तरीके से ट्रेप आयोजित किया गया । प्रार्थी आरोपीगण को रिश्वत देने के लिये बैंक कार्यालय गया जहां आरोपीगण द्वारा सावधानी बरतते हुए, रिश्वती रकम न लेते हुए, 5 लाख रूपए आहरण राशि से रिश्वती रकम 5000 रूपए काटकर प्रार्थी को शेष राशि दी गई।

जिस पर एसीबी की टीम द्वारा कार्रवाई कर कैशियर से रिश्वत की राशि बरामद की गई। घटना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित अधिनियम 2018) के तहत गिरफ्तार किया गया है । एन्टी करप्शन ब्यूरो, छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील करती हैं कि रिश्वत/भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें हमारे ई-मेल, टोल-फ्री नंबर (1064) अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...