दुर्ग में बारात में खूनी खेल: एक नाबालिग समेत 6 बदमाशों ने चचेरा भाइयों पर किया ब्लेड से जानलेवा हमला… छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद, सभी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग के कुम्हारी में शनिवार को बारात में बवाल हो गया। दरहसल शनिवार कुम्हारी के ग्राम मोहंदी से एक बारात निकली सारा बवाल इसी बारात में हुआ वो भी सिर्फ नाचते हुए धक्का लगने की छोटी से बात को लेकर। धक्का लगने से गुस्साए 6 बदमाशों ने जिसमें एक नाबालिग लड़का भी शमिल था उन्होंने दो चचेरे भाइयों पर धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

छावनी CSP हरीश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि, परसदा कुम्हारी निवासी पीड़ित रूपेश यादव ने कुम्हारी थाना में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिवार को अपने रिश्तेदार जयराम यादव के घर ग्राम मोहंदी से बारात आया था। रात करीब 09.30 बजे आरोपी बाराती एवं कुछ घराती दोनो नाच रहे थे। आरोपी बारातियों को नाचने के दौरान धक्का लग जाने से नाराज होकर मोंहदी से आये आरोपी बारातियों द्वारा रूपेश को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी अपने पास रखे ब्लेड से जान से मारने की नियत से रूपेश के गले में बाये तरफ तथा कान के पास वार किया।

इसी बीच में रूपेश का चचेरा भाई धर्मेन्द्र यादव बीच बचाव करने आया तो उसको भी आरोपियों द्वारा नुकीले हथियार से दाहिने जांघ में दाहिने तरफ और सीना, नाक में मारकर घायल कर दिया। घायल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, जिसका ईलाज चल रहा है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया। कुम्हारी थाना ने दुर्ग SP समेत तमाम उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई। कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी का पता तलाश किया। आरोपियों की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने नाबालिग समेत सभी 6 आरोपी को दबोचा। सभी ने अपना जुर्म कबूल किया। अपराध स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड न्यायालय और बाल न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया। उक्त प्रकरण के आरोपी की पतासाजी एवं कार्यवाही में थाना कुम्हारी के SI निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, ASI मानसिंह सोनवानी, ASI अजय सिंह, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक ओमप्रकाश राजगढे, थाना कुम्हारी का कार्य सराहनीय रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...