CG – अलग-अलग मामलों में 4 शिक्षकों पर गिरी गाज: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में शिक्षक गिरफ्तार, वहीं छेड़छाड़ में हुई निलंबन की कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मामलो में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 4 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी और छेड़खानी मामलों में ये कार्रवाई की गई है।

दरअसल बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरारी के शिक्षक रामाकांत शर्मा को चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया था। इस मामले में डीपीआई ने अब व्याख्याता रामाकांत शर्मा को गिरफ्तार किया है। निलंबन अवधि में रामाकांत शर्मा को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

वहीं एक अन्य मामले में नारायणपुर के तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल नारायणपुर के एड़का के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एड़का के तीन शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन पर छात्राओं से अश्लील हरकत के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। 10 मार्च 2024 को इनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों शिक्षक फरार चल रहे हैं।

तीनों पर पोस्को की धारा के साथ मामला पंजीबद्ध किया गया है। इधर अब डीपीआई ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दियाहै। नरेंद्र प्रसाद प्रधान पाठक हैं, जबकि नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। डीपीआई ने तीनों सो सस्पेंड कर डीईओ कार्यालय नारायणपुर में अटैच किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...