राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी: रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद… सरेराह युवक की हत्या… अब तक ऐसी आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वो सरेराह हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला संतोषी नगर क्षेत्र का हैं, जहां एक 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गये। देर रात हुए इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस हत्यारों की पतासाजी करने की बात कह रही हैं।

हमले में मारे गए युवक का नाम अमान खान बताया जा रहा है। टिकरापारा थाने की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है । इलाके के कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चल सका है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि आखिर किस वजह से अमान को मौत के घाट उतार दिया गया।

चाकूबाजी की इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ महीनों में आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें डंगनिया स्कूल के पीछे के इलाके में फिल्मी स्टाइल में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारने से लेकर बैजनाथ पारा में शादी के दौरान चाकूबाजी और गोलबाजार थाने के पीछे की घटना शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...