छत्तीसगढ़ में बीती रात कांपी धरती: 2 बार भूकंप के झटके हुए महसूस, घरों और दुकानों से बाहर निकले लोग… रिक्टर स्केल पर मांपी गई इतनी तीव्रता

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। 12 मिनट के अंतराल दो बार धरती कांपी। जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के साथ ग्रामीण क्षेत्र आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना कर बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर यह भूकंप आया है। नागरिकों ने बताया कि जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए वे अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। अचानक उन्होंने धरती में कम्पन महसूस किया। जमीन में नीचे 2 बार कंपन हुआ, जिसके कारण वे डर गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...