VIDEO: दुर्ग में शिवनाथ नदी किनारे खुल गए बड़े होटल, पार्किंग का पता नहीं: अब रोड पर गाड़ियों का लंबा रेला…बड़े हादसे का इंतजार, जिम्मेदार मौन

भिलाई। दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले मार्ग पर शिवनाथ नदी के पास कई बड़े होटल खुल गए हैं। कई संस्थान हालही में खुले हैं। इन्हें मंजूरी देने वाले नगर निगम की कार्यशैली पर प्रश्न उठता है। क्योंकि बिना पार्किंग स्पेस देखे ही होटलों को अनुमति दे दी गई है। अब स्थिति यह बन गई है कि रोज हादसे हो रहे हैं। क्योंकि रोड पर ही लोग पार्किंग कर रहे हैं।


ताजा तस्वीर 9 जून का है। राजनांदगांव से दुर्ग आने वाले मार्ग पर लेफ्ट साइड में फूड पार्क शुरू हुआ है। इस फूड पार्क में जाने वाले लोगों ने गाड़ी रोड पर ही खड़ी कर दी है। इसकी वजह से रोड पर जाम लग रहे हैं। यही नहीं, हादसे भी हो रहे हैं। क्योंकि स्पीड में आने वाले वाहनों को अचानक फूड पार्क के पास कंट्रोल करना संभव ही नहीं, यह असंभव है। एक पाठक ने भिलाई टाइम्स को तस्वीर भेजते हुए बताया है कि, रोड पर गाड़ी पार्किंग हो रही है। इससे आज कई हादसे भी हुए। लेकिन मनमानी करने वाले होटल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मैं कल इस मामले में कलेक्टर से शिकायत करूंगा। ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...