Bhilai की युवती से रेप: Instagram में दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का गेम… फोटो-वीडियो Viral करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दिया, आरोपी ने लड़की को जबरदस्ती फिजिकल होने लगातार किया मजबूर… गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई की युवती से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम की दोस्ती भिलाई की एक युवती को भारी पड़ गई। युवक-युवती अक्सर एक दूसरे को बिना जाने सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे अत्याधिक करीब आ जाते है। जो बाद में उन्हें भारी पड़ता है। दरहसल 22 वर्षीय राजनांदगांव निवासी आरोपी प्रथम हरिहरनो ने युवती को उसका फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती सेक्स करने पर मजबूर किया है। आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर लगातार अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। लेकिन बर्दास्त करने की भी सीमा होती है और गलत करने वालों का अंजाम बुरा होता है। ठीक इसी तरह युवती ने पुलिस कंप्लेन की और आरोपी पहुंच गया सलाखों के पीछे। ये मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम में युवती से हुई दोस्ती
पुलिस ने बताया कि, भिलाई की रहने रहने वाली पीड़िता ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज करायी कि राजनांदगांव का रहने वाला प्रथम हरिहरनो ने 2023 में उसे इंस्टाग्राम में दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता द्वारा मना करने पर पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार आरोपी युवती से रेप करता रहा। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रथम हरिहरनो को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी प्रथम हरिहरनो के खिलाफ IPC की धारा 376(2)(एन) और 506 के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...