PHOTOS: पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर अटल रत्न सम्मान शुरू,..सुबह मंदिर में पूजा से दिन की शुरुआत हुई, शाम तक नेक काम के साथ होते रहे समारोह, देखिए दिनभर की तस्वीरें

भिलाई। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर जहां श्रीराम जन्मोत्सव समिति खुर्सीपार प्रखण्ड द्वारा अटल रत्न सम्मान का आयोजन किया गया। जहां 400 कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया। वहीं उन्होंने शांति नगर में मदर टेरेसा आश्रम एवं खुर्सीपार में आयोजित समरालू पूजा में भी शामिल हुई।

अपने जन्मदिन के अवसर पर आज श्री पाण्डेय ने सर्वप्रथम सेक्टर -9 हनुमान मंदिर सपत्निक पहुंचकर बजरंग बली की पूजा- अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया और भिलाईवासियों के खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात श्री पाण्डेय शांति नगर स्थित मदर टेरेसा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

यहां पर उन्होंने सहपाठियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आश्रम समिति के लोगों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वहीं होटल अमित पार्क में साव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आयोजन एवं कार्यक्रम और उनकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार जताया।

वहीं श्रीराम जन्मोत्सव समिति खुर्सीपार प्रखण्ड द्वारा पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर अटल रत्न सम्मान का आय़ोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम खुर्सीपार प्रखण्ड द्वारा पुष्पगुच्छ से उनका भव्य स्वागत किया गया।

तत्पश्चात श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे जन्मदिन पर आज सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह देखकर अभिभूत हूं, भिलाईवासियों का यही स्नेह मेरी ताकत है और निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया। तत्पश्चात श्री पाण्डेय वार्ड 50 खुर्सीपार में आयोजित समरालू पूजा में शामिल हुए, जहां उन्होंने पूजा- अर्चना कर भिलाईवासियों की खुशहाली की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...