दुर्ग लोकसभा चुनाव: स्याही लगी उंगली दिखाओ.. किसी भी सामान पर भारी डिस्काउंट पाओ… मतदाता जागरूकता के लिए व्यापारियों ने की अभिनव पहल

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय दुर्ग में व्यापारिक संगठनों की बैठक ली गई। बैठक में मतदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं निर्वाचन के दिन मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा वोट करके शॉप में खरीदी करने वालों को छूट की घोषणा की गई है।

घोषणानुसार 7 मई को वोट डालने के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर इंदिरा मार्केट के दुकानों पर डिस्काउंट मिलेगी। जिसमें सराफा व्यापारी संघ द्वारा मतदाताओं को मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट, रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन द्वारा 15 प्रतिशत की छूट, लोहा सरिया व्यापारियों द्वारा प्रति क्विंटल 50 रुपए की छूट, फर्नीचर व्यापारियों द्वारा 20 प्रतिशत की छूट, होलसेल स्टेशनरी में 20 प्रतिशत की छूट, कॉस्मेटिक एवं ड्राय फ्रूट्स में 15 प्रतिशत की छूट एवं पूजा सामग्रियों में 15 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है।

बैठक में एसडीएम मुकेश रावटे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, चंदन मनहरे एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने व्यापारियों एवं ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। व्यापारी संगठन के पदाधिकारियो ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली एवं “पहले मतदान और उसके बाद जलपान” के नारे लगाए। बैठक में चंदन मनहरे सहित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन पवन बड़जात्या, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, बहादुर अली, मनीष पटेल, अनुराग अग्रवाल, प्रह्लाद कश्यप, अरुण अग्रवाल, आकाश बड़वानी, संतोष बजाज, लव खत्री आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...