वर्ल्ड मलेरिया डे: भिलाई निगम ने जोन 1 और 3 में निकाली जागरूकता रैली… निगम कार्यालय में वर्कशॉप में आयुक्त बोले- लोगों को अवेयर करना जरुरी

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर भिलाई निगम सभागार में कार्यशाला में आयोजित की गई। इस दौरान निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि जनभागीदारी के बिना जलजनित बिमारियों से मुक्ति नही मिल सकता इसके लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। विश्व मलेरिया दिवस पर निगम के स्वास्थ विभाग द्वारा जोन 1 और 3 के जुनवानी रोड स्थित दिन दयाल उपाध्य आवासीय कॉलोनी और श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समुह एवं स्वास्थ अमले ने रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ को वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया। निगम सभागार में ए.एन.एम , शहरी समन्वय, मितानिन प्रशिक्षक ,स्वास्थ संयोजक ,निगम के मैदानी स्वास्थ अमला को डॉ सी.बी.एस.बंजारे, डी.पी.एम. संदीप ताम्रकार, रीता सोनवानी,के.के.यादव, हितेन्द्र कोसरे, धर्मेंद्र मिश्रा, के.के सिंह,व्ही.के.सेमुअल ने वेक्टर जनित रोग एवं मच्छर नियंत्रण हेतु आवश्यक उपया बताया। कार्यशाला में जोन स्वास्थ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, जिला स्वास्थ विभाग तथा बी.एस.पी.के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP हॉस्पिटल के ठेका श्रमिक ने की खुदकुशी: फांसी...

भिलाई। भिलाई में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ढौर गांव निवासी 24 वर्षीय...

भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल ने...

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की माॅडेक्स यूनिट, बार एवं राॅड मिल ने दैनिक रिकाॅर्ड के साथ-साथ शिफ्ट...

CG – शादीशुदा महिला से लॉज में गैंगरेप: पति...

शादीशुदा महिला से लॉज में गैंगरेप डेस्क। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक लॉज में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का...

छत्तीसगढ़ में मौसम का क्या है मिजाज? दुर्ग, बिलासपुर...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान के साथ अगले 24 घंटे में प्रदेश के...

ट्रेंडिंग