कुम्हारी फ्लाईओवर में रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा पलटी: नशे में धुत स्पीड कार चालक ने ई-रिक्शा को पीछे से ठोका… 3 महिलाएं और 1 बुजुर्ग घायल

भिलाई। भिलाई में हादसों का दौर जारी है। रविवार रात नेशनल हाईवे-53 पर बने कुम्हारी फ्लाईओवर में एक कार और ई-रिक्शा के बीच हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार कार चालक ने सामने जा रहे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में सवार तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग घायल हो गए। कुम्हारी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी शासकीय अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि, कार चालक नशे में धुत था। ये मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ई रिक्शा चालक रविवार रात तीन महिलाओं को लेकर कुम्हारी से भिलाई की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कार CG 08 AS3921 का चालक तेज रफ्तार में आया और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा उछलकर पलट गया। इस दुर्घटना में जहां बुजुर्ग का पैर टूट गया है, तो वहीं तीनों महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और घायलों को इलाज के लिए कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से बुजुर्ग रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसका एलकोहल टेस्ट किया तो पता चला कि उसने जमकर शराब पी हुई थी। कार चालक राजनांदगांव का रहवासी बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...