रायपुर। छत्तीसगढ़ में रामवतार जग्गी हत्याकांड में एक और आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। जग्गी हत्याकांड से जुड़ी मामले में कोर्ट में पहले से ही दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया था। अब आरोपी याहया ढेबर ने भी रायपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि 2003 में रामावतार जग्गी की हत्या हुई थी। जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की सजा बरक़रार रखी थी। जिसके बाद याहया ढेबर, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, बीके पांडे और आरसी त्रिवेदी ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है। सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से तीन हफ्ते की राहत ली थी। याहया ढेबर रायपुर मेयर एजाज ढेबर का भाई है।
जग्गी हत्याकांड में एक और आरोपी ने किया सरेंडर: याहया ढेबर ने कोर्ट में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने सजा रखी थी बरकरार

खबरें और भी हैं...संबंधित
फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...
पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...
बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...
CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...
गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...
