महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कब मिलेगी महिलाओं को ? डिप्टी CM साव ने दी जानकारी, बोले…

महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कब मिलेगी महिलाओं को ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त 1 मई को मिलने जा रही है। इस योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए कहा कि, कल माताओं को तीसरी किश्त मिलेगी, जब तक हमारी सरकार रहेगी, महिलाओं को राशि मिलती रहेगी।

प्रदेश सरकार ने दूसरी किस्त 1 अप्रैल को देने का ऐलान किया था। हालांकि महिलाओं को खाते में 2 और 3 अप्रैल तक दूसरी किस्त पहुंच गई थी। इसका मुख्य कारण वितीय वर्ष बताया जा रहा था। इसलिए महिलाओं को 1 नहीं, 2 और 3 तारीख को पैसा मिला था।

महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने शादीशुदा महिलाओं को सरकार की ओर से पैसा दिया जाता है। हर महीने 1000-1000 रुपए पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाते हैं। इस तरह सालाना 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत पहली क़िस्त की राशि 10 मार्च को दी गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...