दुर्ग संभाग में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा: राजनांदगांव में बस का इंतजार कर रहे 4 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा… मौके पर ही हो गई सभी की मौत, बच्ची और महिलाएं भी शामिल; एक मवेशी की भी गई जान

राजनांदगांव। दुर्ग संभाग में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार को राजनांदगांव जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 4 जिंदगियां ले ली। दरहसल बस का इंतजार कर रहे 4 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। जसिमे सभी की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में एक मवेशी की भी मौत हुई है। यह हादसा जिले के चिखली थाना क्षेत्र में बीजेपी कार्यालय के सामने हुआ है। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, तिलई गांव निवासी 4 लोग सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। प्रतयक्षदर्शनियों ने बताया कि, ट्रक ने पहले कार और बाइक सवारों को टक्कर मारी, इसके बाद लोगों को चपेट में ले लिया। हादसा के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और फिर घर लौट रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...