साइबर क्राइम को रोकने दुर्ग रेंज पुलिस की अहम बैठक: IG राम गोपाल गर्ग ने तीनों जिलों के SP समेत अधिकारीयों को दिए निर्देश.. हर थाने के स्टाफ को दी जाएगा साइबर ट्रेनिंग; जानिए और कौन-कौन से प्वाइंट्स पर हुई चर्चा

दुर्ग। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) द्वारा अपने कार्यालय के सभागार में सायबर अपराधों के रोकथाम हेतु रेंज स्तरीय सायबर नोडल सहित प्रभारी और सायबर सिस्टम एडमिन की बैठक ली गई। अन्य राज्यो की पुलिस से साइबर संबंधी अपराधों की जानकारी पर आधारित पोर्टल (जेसीसीटी) के संबंध में जानकारी देकर IG ने चर्चा की गई। इस दौरान IG ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल से संबंधित लंबित शिकायतों के त्वरित सुलझाने निर्देश दिए। इस दौरान IG ने रेंज के प्रत्येक थाना के कम से कम 1 से 2 अधिकारियों को साइबर ट्रेनिंग देने की बात कही। मीटिंग में ऑनलाइन माध्यम से पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत और पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू उपस्थित रहे।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश के संबंध में भी जानकारी दी गई। रेंज के जिलों के सायबर सेल प्रभारी एवम सिस्टम एडमिन की बैठक के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर किए जाए रही कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण लेकर फीड किए जा रहे। समस्त प्रकार के डाटा, अपराधों की विवेचना, एफ.आई.आर. और सभी प्रकार की जांच कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। सायबर पोर्टल, जेसीसीटी में लंबित शिकायतों के निकल पर जोर दिया गया। ऑनलाइन शिकायतों पर फ्रीज अमाउंट, होल्ड अमाउंट, डिफ्रीज की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भविष्य में रेंज के सभी थानों से कम से कम 1 से 2 अधिकारियों को साइबर की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें साइबर संबंधी मामले आने पर साइबर सेल पर डिपेंड ना कर स्वतंत्र रूप से काम करने की बात कही गई।

इसके साथ ही मीटिंग में निम्नलिखित प्वाइंट्स पर चर्चा की गई :-

(1) JCCT के माध्यम से प्राप्त जानकारी में आवश्यक कार्रवाई के संबंध में।

(2) NCRP Portal के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही :- NCRBपोर्टल पर आमजनों द्वारा साइबर अपराध संबंधी शिकायत दर्ज करने के संबंध में।

(3) महिला एवं बच्चों (W/CD) विरूद्ध घटित साइबर अपराध शिकायतों का निराकरण।

(4) CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के संबंध में ।

(5) साइबर अपराध में संलिप्त मोबाईल/IMEI नम्बरों के विच्छेदन के संबंध में।

(6)साइबर अपराध से संबंधित जानकारी प्रेषित करने।

उपरोक्त बैठक में जिला दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, ऋचा मिश्रा, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, बेमेतरा से ज्योति सिंह, बालोद से एएसपी अशोक जोशी, डीएसपी देवांस सिंह राठौर ,दुर्ग रेंज कार्यालय से शिल्पा साहू एवं जिलों के साइबर सेल प्रभारी एवम सिस्टम एडमिन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...