शादी की खुशियां बदली मातम में: बहन की शादी में शरीक होने आई थी लड़की… हल्दी में डांस करते समय आया हार्ट अटैक… हो गई मौत, देखिए VIDEO

शादी की खुशियां बदली मातम में

डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं जब एक 18 साल की लड़की की अचानक मौत हो गई। उस लड़की का नाम रिमशा बताया जा रहा है जो अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। वह हल्दी प्रोग्राम में डांस करते समय बेहोश होकर गिर गई और उसने दम तोड़

सोशल मीडिया पर इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो लड़की लाउड म्यूजिक पर डांस कर रही होती है कि अचानक से बेहोश होकर गिर जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी आफताब की बेटी मुस्कान की शादी थी। ये घटना शनिवार रात की बताई जा रही है जब मुस्कान की हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। इस फंक्शन में उसके ताऊ की बेटी रिमशा भी आई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि रिमशा ने हल्दी के हिसाब से पीले कपड़े पहने होते हैं और फूलों वाली ज्वेलरी से सजी हुई है। वो बॉलीवुड गाने पर बाकी लड़कियों के साथ एंजॉय करती डांस कर रही होती है। इतने में ही अचानक से वो बाजू में खड़े एक बच्चे का हाथ पकड़ती है और बेहोश होकर नीचे गिर जाती है।

आसपास खड़े सभी लोग रिमशा रिमशा चिल्लाने लगते हैं। उसे होश में लाने की कोशिश की जाती है। उसे तुरंत अस्पताल भी ले जाया जाता है जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। ये सुनते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। रिमशा के शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

वहीं, इस घटना के बाद परिवारवालों ने शादी का प्रोग्राम टाल दिया था। फिर सोमवार को दूल्हा समेत चार लोग आए और निकाह करके दुल्हन को अपने साथ ले गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...