कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू BSP ठेका श्रमिकों से मिलने जोरातराई पहुंचे, कहा- “BSP का निजीकरण होने नही दूंगा”

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू आज रिसाली निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 37 जोरातराई पंहुचे। जनसमपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि, “भिलाई इस्पात संयंत्र अपना अस्तित्व एवं वजूद खोने के कगार पर है उसके निजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है अगर निजीकरण को रोकना है तो दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस को जीताना होगा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी पड़ेगी। आज भिलाई इस्पात संयंत्र में 32 हजार ठेका श्रमिक है जिनकी हालत दयनीय है उनकी पीड़ा को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद विजय बघेल ने कभी उनकी पीड़ा और दर्द नहीं सुनी।

इस दौरान लगभग तीन सौ से ज्यादा ठेका श्रमिक उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि, ठेका श्रमिकों के अंदर भिलाई इस्पात संयंत्र के निजीकरण को लेकर भारी आक्रोश है, भिलाई इस्पात संयंत्र के निजीकरण को रोकना है तो राजेन्द्र साहू को जिताना पड़ेगा क्योंकि मौजूदा सांसद विजय बघेल उनकी पीड़ा को सुनने से इंकार कर दिया है उन्होंने ठेका श्रमिको के हितों को कभी संसद में नहीं उठाया है।

ठेका श्रमिकों ने अपनी मांगों और पीड़ा को राजेन्द्र साहू के समक्ष रखा उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि हमे प्रति माह छब्बीस हजार रुपये वेतन सहित आवास चिकित्सा नाइट भत्ता एवं आने जाने के लिए गाड़ी मिलना चाहिए। यह हमारा हक है जिसको भारतीय जनता पार्टी हमेशा दरकिनार करने का काम किया है भिलाई इस्पात संयंत्र पर उद्योपति अडानी की नजर है अगर हमको निजीकरण से बचाना है तो इसके लिए हम सभी लोगों को दो नम्बर पर लोकतंत्र के महापर्व सात मई को पंजा चाप पर बटन दबाकर राजेन्द्र साहू को जिताना है क्योंकि वे ही हमारे हक की लड़ाई लड़ने का माद्दा रखते हैं।

राजेन्द्र साहू ने उनकी मांगो को गम्भीरता से सुना और कहा कि अगर आप लोगो ने मुझे चुनकर संसद में पहुँचाया तो मैं भिलाई इस्पात संयंत्र का निजीकरण होने नही दूंगा चाहे इसके लिए जान भी देना पड़े तो दे दूंगा आपकी सभी मांगो को हरहाल में पूरा किया जाएगा। इस दौरान मनोज बंजारे पूर्व पार्षद ममता बाघ सहदेव बांधे दिलीप मिर्जा लोचन वर्मा ललित कोसरे ढेलु साहू दीपक साहू सुरेश डाहरे सेनन सोनवानी प्रहलाद साहू पार्षद रोहित धनकर सहित सैकड़ों की संख्या में ठेका श्रमिक एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...