VIDEO: कोख में सुरक्षित रखने वाले नवजात को नाली में फेंका: दुर्ग में एक सप्ताह में दूसरा मामला…पुलिस कर रही जांच, लेकिन अब तक हाथ खाली

भिलाई। जिस मासूम को मां कोख में सुरक्षित रखती है, उसे दुनिया में लाने के बाद कुछ लोग नाली में फेंक दे रहे हैं। ताजा मामला भिलाई-3 का सामने आया है। जहां नवजात शिशु का शव नाली में मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पतासाजी करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।

मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि 5 माह का नवजात नूतन चौक शांति पारा के नाली में पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को बताया। खबर लगने पर पुलिस की टीम पहुंची और खोजबीन शुरु किया गया। जिस नाली में शव पुलिस को मिला है। उसमें हमेशा पानी बहता रहता है।


पुलिस संदेह जता रही है कि नाली से बहकर शव आया होगा। लेकिन पुलिस आसपास के लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा भिलाई-3 के नर्सिंग होमों पर भी पैनी नजर है।

नवजात का शव मिलने से अवैध संबंध की परिणिति होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। नवजात शिशु का लिंग पुरुष था। जहां पर शव मिला है आसपास सीसी कैमरा तक नहीं लगा है। इसके चलते आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी जुटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे लेकर एएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि नाली में नवजात का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पारधी गैंग के आरोपी पकड़ाए: गांव के...

डेस्क। पारधी गैंग के कई आरोपी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े है। इस गैंग के आरोपी गांव के सूने मकानों को निशाना बनाते थे...

बड़ी खबर: शराब घोटाले मामले में ED की बड़ी...

रायपुर। ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। अटैच संपत्तियों में बड़े होटल...

हैवानियत की हद पार: रात के अंधेरे में पति...

हैवानियत की हद पार: रात के अंधेरे में पति दूसरे मर्दों से बनवाता है संबंध, ससुर-देवर भी कर चुके रेप, पत्नी ने किया चौकानें...

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

ट्रेंडिंग