ईरान में होने वाले सीनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप के ट्रायल में शामिल होंगे भिलाई के बैजनाथ और आदित्य… निर्णायक के रूप में हुआ चयन

भिलाई। ईरान के तेहरान में जून माह में आयोजित होने वाली सिनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप, 8 वीं चिल्ड्रन ऑफ एशिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गेम्स एवं वर्ल्ड नोमाड गेम्स के लिए भारतीय कुराश टीम का सलेक्शन ट्रायल पुणे (येरवडा) के डिविजनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 4 से 5 मई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के स्टार 1 अंतराष्ट्रीय निर्णायक आदित्य सिंह एवं बैजनाथ गुप्ता को ट्रायल में बतौर निर्णायक की अहम भूमिका निभाने के लिए अंतराष्ट्रीय कुराश महासंघ तकनिकी निर्देशक रवि कपूर द्वारा नियुक्त किया गया है। अदित्य सिंह एवम बैजनाथ गुप्ता पूर्व में कई अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारतीय कुराश टीम का हिस्सा रह चुके है। इनकी नियुक्ति पर अंतराष्ट्रीय कुराश महासंघ रवि कपूर, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, भारतीय कुराश महासंघ अध्यक्ष राजन वर्गीस, भारतीय कुराश महासंघ महासचिव विक्रांत कश्यप, भारतीय कुराश महासंघ तकनीकी कमीशन सदस्य सोमबीर सिंह, राहुल व्यास, राकेश सोलंकी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सदस्य आशीष यादव, वर्षा मिरी,ओमप्रकाश मिश्रा, सुकलाल यदु, गोपी देवांगन, जितन्द्र नामदेव, सरस्वती यादव, गौतम मिरी, रोशनी साहू ने शुभकामनाये देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...