रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च भिलाई में सेलिब्रेट किया गया ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी डे… 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए शामिल

भिलाई। राष्ट्रीय मौखिक चिकित्सा, निदान एवं रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर रुंगटा कॉलेज ऑफ डेटल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई ने यंग इंडियन एसोसिएशन दुर्ग के सहयोग से प्राथमिकता कल्याण शरीर और दिमाग दोनों का पोषण पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. नेहा मद्रा ने इस विषय के बारे म अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। संजय रुंगटा, चेयरमैन एसआरजीआई, साथ में डॉ. साकेत रुंगटा, निदेशक, एसआरजीआई एव अध्यक्ष, यंग इंडियन ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा एम., डॉ. फातिमा खान, प्रो. और एचओडी, वाइस डीन आरसीडीएसआर ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. साकेत रूंगटा के मार्गदर्शन में किया गया और अध्यक्ष हर्ष जैन सह-अध्यक्ष शिप्रा जैन दुवारा किया गया। हेल्थ चेयर यंग इंडियन, गगन अग्रवाल, डॉ. दीपलक्ष्मी, प्रो. ओएमडीआर विभाग ने इस कार्यक्रम को करने में समन्वयक किया। इस अवसर पर ओएमडीआर विभाग स्पॉट डायग्नोसिस और एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...