कलेक्टर की पाती अभियान: जब कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह पीले चावल और कलेक्टर की पाती लेकर साहित्यकार विनोद शुक्ल और पद्मश्री मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचे, सभी से मतदान का किया आग्रह

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह मतदाताओं को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह कर रहे हैं। आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद शुक्ल के घर पहुंचे। कलेक्टर के घर पहुंचने पर शुक्ल ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सिंह ने शुक्ल को पीला चावल और कलेक्टर की पाती दी। जिला परियोजना अधिकारी निशा मिश्रा ने उनके माथे पर टीका लगाया और कलेक्टर ने उन्हें आई एम वोटर का बैच लगाया। इस अवसर पर शुक्ल ने कलेक्टर और जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की और कहा कि निश्चित ही यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी।

कलेक्टर पद्मश्री मदन सिंह चौहान के निवास पर भी पहुंचकर पीला चावल और आमंत्रण पत्र दिया। साथ ही कलेक्टर ने उन्हें बैच लगाकर मतदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर के घर पहुंचने पर चौहान ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम देवेंद्र पटेल, एसडीएम नंद कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...