शराब, कस्टम मिलिंग और महादेव बुक घोटाले के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश: ED की कस्टडी में रहेंगे टुटेजा और सोनी… ढेबर की जमानत याचिका पर भी आया फैसला… सट्टा मामले के आरोपियों पर क्या है अपडेट?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी, कस्टम मिलिंग और महादेव बुक घोटाले के आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। आबकारी घोटाले मामले के आरोप में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को ईडी ने रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 2 दिन यानी 6 मई तक टुटेजा की ED रिमांड बढ़ा दी है। पीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने ये आदेश दिए है। जमानत के लिए अनवर ढेबर ने याचिका लगाई थी जिसकी सुनवाई के लिए 4 मई का दिन तय किया गया था। आज दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस के बाद कोर्ट ने अनवर ढे़बर की याचिका खारिज कर दी।

ईओडब्ल्यू द्वारा ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के सभी गिरफ्तार आरोपियों को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अमित अग्रवाल और भीम सिंह यादव को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया। 5 दिन की रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। सभी आरोपियों की 5 दिन 09 मई तक दुबारा पुलिस रिमांड बढ़ गई है। EOW/ACB स्पेशल कोर्ट ने ये आदेश दिए है।

कस्टम मिलिंग घोटाला मामले के आरोप में गिरफ्तार मार्कफेड के पूर्व अधिकारी मनोज सोनी की ईडी रिमांड बढ़ा दी गई है। वे 7 दिन तक और ईडी की कस्टडी में रहेंगे। पीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने ये आदेश जारी किया है। महादेव बोक मामले में आरोपी गिरीश तलरेजा, सूरज चोखानी, असीम दास, नितिन टिबरेवाल और नीतीश दीवान को 6 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि, ईडी द्वारा पेश चार्जशीट के चार्ज फाइल करने के लिए ईडी ने आज सभी आरोपियों को PMLA कोर्ट में पेश किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...