7 तारीख को वोट देने के बाद दुकानों में “अमिट स्याही” का निशान दिखाइए और पाइये शानदार डिस्काउंट… भिलाई निगम की पहल पर व्यापारियों का फैसला; होटल, बेकरी, मॉल, शोरूम समेत यहां मिलेगा 10 से 15% डिस्काउंट

भिलाई। लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को प्रेरित करने भिलाई निगम की पहल पर शहर भर के कई व्यापारियों ने शानदार फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार मतदान दिवस 7 मई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने तर्जनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखा कर विभिन्न व्यापारी प्रतिष्ठान से छूट प्राप्त कर सकते हैं। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के पहल पर भिलाई क्षेत्र के विभिन्न व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने लोक सभा चुनाव में मतदान शत प्रतिशत हो इसके लिए चुनाव वाले दिन यानि 7 मई को जो भी मतदाता अपना वोट डालने के बाद दुकान, होटल, माल, पहुँचेंगे तो ऐसे मतदाता को उस दिन के लिए विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा।

आयुक्त ध्रुव ने बताया कि भिलाई निगम क्षेत्र के व्यापारीगण जिसमें सूर्या द्रेजर आईलैंड जुनवानी, अमित पार्क एवं अमित इंटरनेशनल होटल सुपेला, दुर्ग जिले में संचालित सभी काफी हाऊस, राजू होटल सब्जी मण्डी सुपेला, फ्रेन्ड्स चौपाटी गुरूनानक नगर, 90,s कैफे नेहरूनगर, जगदम्बा स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट पावर हाऊस, जायका बेकरी स्मृति नगर, चिप्स वर्ल्ड दुर्ग, सहेली ज्वेलर्स, नयनतारा ज्वेलर्स, शुभकामना ज्वेलर्स, पारख ज्वेलर्स आकाशगंगा सुपेला भिलाई, मोहनलाल पुखराज जैन ज्वेलर्स दुर्ग, आन्ध्रा खादी भंडार दुर्ग, ज्योति साडी सेंटर सर्कुलर मार्केट पावर हाऊस, नता बुट हाउस, साई जींस पावर हाऊस ,राम द्रेडर्स, महेश्वरी द्रेडर्स, एवन इलेक्ट्रॉनिक, कम्प्यूटर बाजार, अमृत ब्रदर्स, आकाशगंगा सुपेला,एस.वी.एस.मोबाइल के साथ…

मधुर लाईट, वंदना स्टील बर्तन दुकान खण्डेलवाल किराना द स्टोर्स सुपेला, डाँ.वी.के.गोयल, एस.आर.हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, लाईट गार्डन दक्षिण गंगोत्री, अरिहंत द्रेडर्स सुपेला ,श्री डिजाइन शाप माडल टाउन, नेशनल ड्रायक्लीनर्स सेक्टर 10, इंग्लिश हब नेहरूनगर आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठान ने 7 मई को वोट डालने के बाद दुकान होटल में आने वाले मतदाता जो अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाएगा उन्हे उस दिन विशेष छूट का लाभ मिलेगा। जो 10 से 15 प्रतिशत के बीच हो सकता है। बता दे कि निगम भिलाई द्वारा लोकसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढाने मतदाता जागरूकता का विभिन्न आयोजन किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...