बिना टिकट सफर करने वाली महिला यात्री से रेप: पति लेने गया था टिकट, इधर छूट गई ट्रेन… बिना टिकट महिला को पाकर टीसी ने जुर्माना भरने कहा… सरकारी क्वार्टर ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रेल यात्रा के दौरान दिव्यांग महिला के पास टिकट ना होने पर एक टीसी ने उसे सरकारी क्वार्टर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह पूरा मामला सागर रेलवे स्टेशन का है। महिला ने इस संबंध में कैंट थाने पहुंचकर टीसी के खिलाफ मामला दर्ज करायी है। पुलिस के मुताबिक गुना की रहने वाली दिव्यांग महिला अपने पति के साथ गुना से सागर के मकरोनिया राजाखेड़ी अपने मायके आ रही थी। वह शनिवार शाम को पति के साथ गुना रेलवे स्टेशन पहुंची। उसका पति टिकट लेने चला गया।

इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और पति गुना में ही छूट गया। महिला बिना टिकट अकेली ट्रेन से रात करीब 8:15 बजे सागर रेलवे स्टेशन पहुंची जहां उसे टीसी राजू लाल मीणा ने रोक लिया और उसे टिकट के संबंध में पूछताछ की, तो महिला ने पूरा वाख्या टीसी को बताया। लेकिन टीसी ने कहा कि तुम्हें जुर्माना भरने के लिए थोड़ी ही दूर बड़े साहब के दफ्तर चलना होगा नहीं तो तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ेगी। डर के चलते महिला टीसी के पीछे पीछे चली गई।

टीसी उसे पंचशील पेट्रोल पंप के पास स्थित अपने सरकारी क्वार्टर ले गया, जहां डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी टीसी ने महिला को वहां से भगा दिया। इसके दूसरे दिन महिला अपने पति के साथ कैंट थाने पहुंची और पीसी मीणा लाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, कैंट थाना पुलिस ने शून्य पर मामला कायम कर मामले को जीआरपी को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...