लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण का मतदान कल: CM साय, डिप्टी CM साव सहित सभी मंत्रीगण कहां-कहां डालेंगे वोट…?, एक क्लिक में जानिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान कल 7 मई को छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों में होगा। 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर के शेफर्ड स्कूल बूथ क्रमांक 65 में, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के ग्राम सनावल के हरीजन पारा, बूथ क्रमांक 35 प्राथमिक शाला में, वित्त मंत्री ओपी चैधरी रायगढ़ शहर के आयुर्वेदिक कार्यालय कमरा नंबर 01 बूथ नंबर 81 में वोट डालेंगे।

इसी प्रकार मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा जिले के माध्यमिक शाला कोरा बूथ क्रमांक 53 में, मंत्री टंकराम वर्मा प्राथमिक भवन शाला तुलसी तिल्दा बूथ क्रमांक 244 में, मंत्री लखनलाल देवांगन बूथ क्रमांक 77 कोहडरया चारपारा में, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बूथ क्रमांक 244 आंगनबाड़ी खासपारा, सांसद सुनील सोनी महाराणा प्रताप स्कूल सदर बाजार रायपुर में, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक राजेश मूणत बूथ क्रमांक 225, मायाराम सुरजन हायर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल रायपुर में, विधायक अनुज शर्मा बूथ क्रमांक 195 प्राथमिक शाला भवन लाभांडी रायपुर में मतदान करेंगे।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल रामसागर पारा स्थित दुर्गा काॅलेज में, दुर्ग प्रत्याशी विजय बघेल 47 सेक्टर-05 भिलाई में, सरगुजा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज सामरी विधानसभा के श्रीकोट में, जांजगीर-चांपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती के समलाईपारा बूथ क्रमांक 143 में, बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू लोरमी विधानसभा के डिंडौरी (चि) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बूथ क्रमांक 179 में, रायगढ़ प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ग्राम छर्राटांगर के बूथ क्रमांक 275 में अपना बहुमूल्य वोट डालेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...