CG – चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवान ने कई जगह की ताबड़तोड़ फायरिंग… वीडियो हुआ वायरल, SP ने किया सस्पेंड… युवती से अफेयर का मामला, देखिए VIDEO

चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवान ने कई जगह की ताबड़तोड़ फायरिंग

कवर्धा। शराब के नशे में धुत्त एक पुलिस जवान ने देर रात अपनी सर्विस राइफल से कवर्धा में कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर लिया है। साथ ही जवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जाता है कि, जवान पहले से ही शादी हो चुकी है लेकिन और लड़की के साथ उसका अवैध संबंध चल रहा था। जिस मामले में युवती ने कुछ दिनों पहले ही उसके खिलाफ थाने में 376 के तहत मामला दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में जवान को जमानत मिल चुकी है और अब वह ड्यूटी पर था। युवती जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी। इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था। कल देर रात विवाद होने पर उसने पहले ढाबे में, फिर पेट्रोल पंप में और फिर अपने ही घर के बाहर फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक जवान की ड्यूटी एग्जाम पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी, उसी दौरान उन्होंने फायरिंग की है। इधर मामले की भनक लगते ही पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर इंसास रायफल को जब्त कर लिया है, बताया जा रहा है कि मामला संज्ञान में आते ही जवान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है,साथ ही सस्पेंड भी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...