CM विष्णु देव साय ने ओडिशा दौरे के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस को घेरा… कहा- “हारने के बाद ही कांग्रेसियों को EVM याद आता है, कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं”, सभी 11 सीटें जीतने का भी किया दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को ओडिशा दौरे के लिए रवाना होने से पहले हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है। साय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए पर कहा कि जब-जब ये हारते हैं तो इनको ईवीएम याद आता है। जीतने पर ये कोई सवाल नहीं उठाते। छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि उसके नेताओं ने हमारे बड़े-बड़े नेताओं पर लगातार अनर्गल बयानबाज़ी की है। कांग्रेसियों ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी है। प्रदेश में चुनाव संपन्न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में अच्छा मतदान हुआ है, जो हमारे पक्ष में है। हमने सभी जगह से फीडबैक लिया है, साकारात्मक खबरें आ रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...