भिलाई पावर हाउस फ्लाईओवर में हादसा: ट्रक खराब हुई तो निचे उतरा हेल्पर… पीछे से आ रही दूसरे ट्रक के चपेट में आया, फिर…

दुर्ग। दुर्ग-भिलाई में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। भिलाई पॉवर हाउस फ्लाईओवर में बीती रात एक हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर के हेल्पर का पैर कुचला गया। बताया जा रहा है कि, ट्रक खराब होने पर देखने के लिए नीचे उतरे हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसका पैर कुचल गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, रीवा मध्यप्रदेश का रहने वाला सचिन गोस्वामी मंगलवार की रात ट्रक ड्राइवर के साथ नागपुर से ट्रक लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में पावर हाउस फ्लाई ओवर के ऊपर उसका ट्रक खराब हो गया। वो ट्रक को देखने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने तत्काल 108 पर फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...