हैदराबाद में गिरी निर्माणाधीन घर की दीवार, छत्तीसगढ़ के 3 सहित 7 मजदूरों की मौत: छत्तीसगढ़ का श्रमिक परिवार हो गया खत्म…! पति-पत्नी समेत 4 साल के बच्चे की मलबे में दबने से मौत; CM साय ने जताया दुःख

  • जांजगीर-चांपा के रहने वाला था पति-पत्नी और उनका 4 साल का बच्चा
  • CM साय ने जिला प्रशासन को दिए आवश्यक सहायता देने के निर्देश
  • मंगलवार रात तेज बारिश की वजह से हुआ हादसा, कुल 7 की गई जान

हैदराबाद, रायपुर, जांजगीर-चांपा। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों की मौत हो गई है। बाचूपल्ली पुलिस के ने बताया कि ये घटना मंगलवार रात की है। वहीं इस दर्दनाक घटना में मारे गए लोग ओडिशा और छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह मशीन से खुदाई की गई, जिसकी मदद से मलबे में दबे हुए शवों को निकाला गया। चार साल के बच्चे समेत सात लोगों की मलबे में दबने से मौत हुई है। हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दे दिए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन घर की दीवार के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा ओडिशा के भी 4 मजदूरों की मौत की भी खबर मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...