छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: विशेष कोर्ट ने पप्पू ढिल्लन को 16 तक भेजा जेल… सुबह EOW ने भिलाई में मारा छापा, ढिल्लन के सामने सीज की गई आलमारियों को खोलने पर क्या मिला?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को रायपुर की विशेष न्यायाधीश ने बुधवार को 16 मई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले ईओडब्लू ने उसके नेहरू नगर भिलाई स्थित घर पर छापा मारा। ईओडब्लू ने कांग्रेस शासन काल में हुए तीन हजार करोड़ के शराब घोटाले में पप्पू ढिल्लन को अहम किरदार माना है। दो माह पहले मारे गए छापे में ईओडब्लू ने पप्पू के घर में बेटे जसजीत ढिल्लन के पास से महंगी शराब जब्त किया था। इस पर आबकारी विभाग ने मामला दर्ज किया था और उस वक्त कुछ आलमारियों को सीज किया था। आज की इस दबिश में इन आलमारियों को पप्पू के सामने खोला गया। ईओडब्लू की टीम, अपने साथ पप्पू को भी ले गयी। इस दबिश में क्या मिला है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहां से लौटकर पप्पू को कोर्ट में पेश किया गया। उसकी ईओडब्लू रिमांड आज खत्म हो रही थी ईओडब्लू ने पप्पू को कोच्चि से गिरफ्तार किया था। पप्पू, जनवरी से फरार था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...