छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान… कहा- “3 चरणों के बाद तय, देश में बन रही कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार”

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी है। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। आधे से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रुख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया।लेकिन तीसरे चरण क़े मतदान क़े बाद साफ हो गया भाजपा क़े बहकावे मे जनता नहीं आयी।

उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। हमने अपने न्याय पत्र को जनता के सामने रखा है। यही कारण है कि देश भर में जनता बदलाव के लिये मतदान कर रही है।तीन चरणों में यह साबित हुआ। किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जरूरतमंदो के लिए रूआबांधा में बना RRR सेंटर: आयुक्त...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम में कचरा पृथक केन्द्र में केवल कचरा नहीं अब उपयोगी सामानों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है।...

रायपुर में जहर देकर बेजुबानों की हत्या! चंद्रा स्क्वायर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जानवरों के प्रति बढ़ती क्रूरता एक चिंताजनक विषय है। ख़बरों के अनुसार, चंद्रा स्क्वायर रिलायंस स्मार्ट मोवा क्षेत्र...

दुर्ग में EVM मशीन की कमीशनिंग व सीलिंग कार्य...

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज बीआईटी कॉलेज के सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों एवं कमीशनिंग कार्य में...

CG – सरपंच प्रत्याशी की मौत: तेज रफ्तार ट्रक...

CG गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एक तेज रफतार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला दिया है। इस हादसे...

ट्रेंडिंग