दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली अपनी जीभ… तालाब के पास बैठा, मंत्र पढ़ा, फिर धारदार चाकू से… गांव वालों ने बुलाया एम्बुलेंस

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही जीभ काट ली है। पुलिस अंधविश्वास का मामला मानकर मामले की जांच कर रही है। यह घटना थनौद की है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह गांव के तालाब के पास अचानक एक 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद ने अपना जीभ काटकर एक पत्थर के पास रख दिया। गांव वालों ने उसे लहूलूहान हालत में देखकर तत्काल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्प्ताल दुर्ग ले गया।

अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि, राजेश्वर आज सुबह 8 बजे अपने घर से निकलकर तालाब आया। यहां एक पत्थर के पास बैठकर कुछ मंत्र पढ़ा। उसके बाद उसने अचानक अपना जीभ काटकर पत्थर के पास रख दिया। एसआई ने बताया कि राजेश्वर जिस चाकू से जीभ काटा है वह चाकू खुद अपने साथ लाया था।

ग्रामीणों की माने तो, राजेश्वर शंकर भगवान की पूजा करता था। शिव जी को भेंट करने के लिए उसने अपना जीभ काटा है। राजेश्वर शादीशुदा है। उसकी पत्नी गूंगी है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है और इस घटना को अंधविश्वास मानकर मामले की जांच कर रही है। जीभ कटने की वजह से राजेश्वर का बयान नहीं हो पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...