छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों में बदलाव… PAT, प्री B.Ed से लेकर PET, PPT तक; देखिये संशोधित समय सारिणी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य केन्द्र स्तरीय परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के परिणाम स्वरूप पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री बी.एससी बी.एड. की परीक्षाएं अब 09 जून 2024 को होगी। पूर्व में इन परीक्षाओं के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की गई थी।

इसी प्रकार बी.एससी नर्सिंग-2024, पोस्ट बेसिक नर्सिंग-2024 एवं एम.एस.सी. नर्सिंग-2024 की परीक्षा 14 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। पूर्व में इन परीक्षाओं के लिए 07 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी।

अन्य प्रवेश परीक्षा का अद्यतन कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी।
  • पी.पी.टी. 2024, टीईटी-2024 पात्रता परीक्षा 23 जून 2024 को और प्री.बी.एड.-2024 और प्री.डी.एल.एड.-2024 की परीक्षा 30 जून को होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...