CG – एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्या: ट्यूशन जाने के लिए निकली थी 17 साल की लड़की… सनकी ने बीच रास्ते रोकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर कर दिया वार… मौके पर ही मौत, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में आज सुबह एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने ट्यूशन जा रही नाबालिग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाप पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सांकरा (क) गांव निवासी भूमिका कोसरे (17) पुत्री घनश्याम कोसरे मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बरही गांव के रहने वाला रवि निषाद (32) ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। इसके चलते भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ भावना के जमीन पर गिरते ही रवि भाग निकला।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
इस दौरान ग्रामीणों ने रवि को हमला करते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाग रहे रवि को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। मौके से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में पता चला है कि वह अक्सर ही छेड़खानी किया करता था, लेकिन भूमिका ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

अक्सर ही लड़की को करता था परेशान
ASP प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है। आरोपी बहुत लंबे समय से ये लड़की को परेशान कर रहा था। आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है। गांव में भी स्थिति ठीक है। किसी तरह का हंगामा या विरोध नहीं है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...