दुर्ग के शराब भट्ठी में मर्डर: दो लोगों के बीच हुआ विवाद, फिर एक ने दूसरे के गले में धारदार चाकू से किया हमला… इस छोटी से बात पर शुरू विवाद, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस कर रही जांच

दुर्ग। दुर्ग में शराब खरीदी को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पहले तो पुलगांव थाना इलाके में शराब दुकान में 2 लोगों के बीच शराब खरीदने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर अधिक खून बह जाने वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना पुलगांव शराब भट्ठी में बुधवार रात 8.40 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।

शराब दुकान में शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी थी। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर 45 वर्षीय प्रमोद साहू का एक अन्य युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता और दोनों के विवाद को दूर करता, एक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और प्रमोद के गले पर ताबड़तोड़ वार करके भाग गया। कुछ सेकंड के अंदर ही लोगों ने देखा कि प्रमोद खून से लथपथ जमीन पर गिर गया है।

वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को दुर्ग मर्चुरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। पुलगांव थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान के लिए शराब दुकान के CCTV की फुटेज खंगाली जा रही है। रात का समय होने से साफ-साफ कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसके पहनावे और हुलिये से आरोपी की काफी हद तक पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...

मैनपाट में पीलिया का कहर : पूर्व उपसरपंच समेत...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है. पीलिया से एक पूर्व उपसरपंच सहित चार लोगों की मौत हो...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...