दुर्ग। पर्यावरण प्रेमी देवचरण साहू द्वारा ग्राम औरी में लगाए गए नर्सरी के बीच हरीयर छत्तीसगढ़ दिवस के रूप में मना कर वृक्ष पूजन किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को वृक्ष मित्र अलंकरण से सम्मानित किया गया। पर्यावरण प्रेमी देवचरण साहू, जनसेवक अरुण जोशी, बृजेश मिश्रा एवं योगेश्वर बंजारे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम वृक्ष पूजन कर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस मौके पर राज्य अलंकरण से सम्मानित अमोल दास टंडन ने देवचरण द्वारा डेढ़ एकड़ क्षेत्र में जो जंगल तैयार किया गया है। इसके लिए उनके संघर्षों को सामने रखते हुए कहा कि उन्होंने जहां 1 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पेड़ों की सिंचाई की है। वहीं इन पेड़ों की रक्षा के लिए उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं हसदेव बचाने को लेकर खंजेरी के माध्यम से सुमधुर गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम को पर्यावरण प्रेमी परसराम साहू, बलराम वैष्णव, जादूगर सुबीर सेन ,बीआर मौर्य,श्रवण , अरविंद कुमार आदि ने भी संबोधित किया इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे रोमशंकर यादव ,गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागृत करने वाले खुमान सिंह यादव,अमोल दास टंडन, विजय लहरे बीआर मौर्य सुबीर सेन को वृक्ष मित्र अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान द्रोपती जोशी, अंजू साहू,मौसमी कमल टंडन, प्रभा ठाकुर, कल्पना पाठक,अनीता बंजारे मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे। जिन्होंने कार्यक्रम के आखिर में देवचरण साहू द्वारा तैयार किए गए जंगल का भी अवलोकन किया और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके मेहनत की तारीफ की। उन्हें परसराम साहू एवं श्रवण कुमार की ओर से रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया सभी ने मिलकर नर्सरी के अंदर पौधरोपण भी किया।
पेड़ बचाने वालों का सम्मान: पर्यावरण प्रेमी देवचरण ने तैयार किया है नर्सरी…पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की पूजा की, अंजू साहू समेत अन्य को पौधे देकर किया सम्मानित

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...
Aditya -
भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...
नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...
Aditya -
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...
जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...
दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...
भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...
भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...
