भिलाई में सड़क किनारे मलबे को डंप करने वाले हो जाए सावधान! रोड पर गिरे मलबे को निगम कर रहा है जब्त… इन जगहों पर हुई कार्रवाई

भिलाई। भिलाई निगम इन दिनों निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब रखे भवन से निकले निर्माण मलबा को जब्त कर रही है। ताकि लोग दुर्घटना का शिकार न हो और शहर की गंदगी साफ हो। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम क्षेत्र में जगह-जगह सड़क किनारे, गली मोहल्ले में डम्प किये गये मलबा को निगम द्वारा हटाने का कार्य किया जा रहा है। भवन मालिको द्वारा अपने निर्माणधीन भवन अथवा पुराने भवन को तोड़कर उससे निकलने वाले मलबा को सड़क किनारे अथवा गली मोहल्ले में ढेर लगाकर छोड़ देते है जिससे रात में वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते है। उक्त ढेर शहर की साफ-सफाई में भी बड़ा बाधक रहेता है। जिसकी शिकायत के आधार पर तथा निगम अधिकारियो के भ्रमण के दौरान संज्ञान में आने पर उक्त मलवे के ढेर को निगम द्वारा जे.सी.बी. एवं हाईवा लगाकर जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन ने शहर के नागरिको से अपील करते हुए कहा है की अपने धर से निकलने वाले मलबे को सड़क किनारे एवं गली मोहल्ले में डम्प न करे, ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सके। शुक्रवार को निगम द्वारा जुवानी खम्हरिया रोड, कोहका, सुपेला गोतमनगर, गौरव पथ प्रगति नगर, सोनिया नगर, बसंत टाकीज के पास, केम्प 2, खुर्सीपार क्षेत्र से मलबा हटाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...