दुर्ग में गौ तसकरी? हिंदू संगठन ने 100 से ज्यादा मवेशी को किया रिकवर, 4 लोगों को भी पकड़ा… थाने में हंगामा, पुलिस कर रही जांच; SDOP क्या बोले?

दुर्ग। दुर्ग जिले में हिन्दू संगठन ने 100 से अधिक मवेशियों से भरी ट्रक को पकड़ा हैं। गौ तस्करी आशंका जताई जा रही हैं। यह मामला दुर्ग जिले के उतई के पास धौराभांठा गांव का हैं। जहां से 100 से ज्यादा मवेशियों को रिकवर किया गया है। हिंदू संगठन के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद समेत गांव के लोगों ने इन मवेशियों को गांव से पकड़ा है। साथ ही चार कथित तस्करों को भी पकड़ा गया है। हिन्दू संगठन ने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। SDOP पाटन आशीष बंछोर का कहना है शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। तस्करी का मामला लग रहा है जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी। यह मामला उतई थाना क्षेत्र का हैं।

उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ गांव के लोगों ने उन्हें शुक्रवार रात सूचना दी थी कि कुछ लोग काफी बड़ी संख्या में अपने साथ मवेशियों को ले जा रहे हैं। उन्होंने या तो चोरी या भी मवेशी तस्करी की आशंका जताई थी। उतई थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को भेजा। जब वहां मवेशी ले जा रहे लोगों से गौवंश खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए तो वो उसे नहीं दे सके।

मामले में TI मनीष शर्मा ने बताया कि लखेश राम साहू और उसके 4 अन्य साथी अपने साथ 104 बैल के जोड़े लेकर बालोद की तरफ जा रहे थे। रात अधिक हो जाने से वो लोग धौरा भाठा के पास के पास रुक गए थे। पुलिस ने जाकर सभी मवेशियों को थाने पहुंचाया। आरोपी से गाय बैल खरीदी बिक्री के दस्तावेज मांगे गए हैं। उसको पेश करने के बाद उसे छोड़ा जाएगा।

लखेश राम साहू ने बताया कि जामगांव बालोद का रहने वाला है। अपने साथी के साथ मवेशियों को बेचने खरीदने का काम करते हैं। उन लोगों ने उतई के गांव से इन मवेशियों को खरीदा है। इसके बाद उसे बालोद लेकर जा रहे हैं। सोमवार को बालोद के करही बदर क्षेत्र में मवेशी खरीदी बिक्री का मेला लगेगा। वो लोग इन्हें वहीं ले जाकर बेचेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...