Bhilai निगम के Tax पेयर्स के लिए Good News: एक साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 6% छूट… ऐसे उठाए लाभ

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में टैक्स पेयर्स के लिए खुशखबरी हैं। भिलाई निगम ने अपने क्षेत्र के करदाताओं को सुविधा प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 का एक मुश्त संपत्तिकर की राशि मई माह में जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का घोषणा किया है। करो का भुगतान आनलाईन करने हेतु हिन्दी एवं अंग्रेजी में वेबसाईट भी उपलब्ध है।

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्तिकर विभाग ने निगम क्षेत्र के भवन मालिको की सुविधा के लिए वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ लाॅच किया है, जिसमें संपत्तिकर बटन पर क्लीक करने पर संपत्तिकर में रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी डालने पर संपत्तिकर का विवरण, डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लीक करने पर विकल्प के रूप में क्रेडिट, डेबिट, नेटबैंकिग, यूपीआई पूछा जायेगा जिस पर क्लीक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होगी।

साथ ही वेबसाईट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी, जिसे भवन मालिक प्रिंटकर सुरक्षित रख सकते है। निगम के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में भी संपत्तिकर जमा करने के लिए काउन्टर है। गौरतलब है कि मई माह में संपत्तिकर राशि का एक मुश्त भुगतान करने पर 6.25 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है। भवन स्वामी अपना संपत्तिकर राशि जमा करवाकर छूट का लाभ उठा सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...